sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
विकास स्थित विकास विद्यालय आवासीय स्कूल के मैदानों पर बुधवार से राजधानी के अंडर-17 स्कूली क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। पहली बार विकास विद्यालय प्रबंधन समिति और रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) के संयुक्त तत्वावधान में मोहनलाल जी नोपानी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। लीग कम नाॅक आउट आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मेज़बान विकास विद्यालय की दो टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन RDCA अध्यक्ष व वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार करेंगे।
6 दिन में होंगे 39 मैच
विकास विद्यालय के चार मैदानों पर रोजाना 8-8 मैच का आयोजन किया जाएगा। 20 से 23 दिसंबर के बीच 32 लीग मैचों का आयोजन होगा जबकि 24 और 25 को नॉक आउट मैचों का आयोजन होगा।
25 को सुबह में सेमीफाइनल, दोपहर में फाइनल !
आयोजकों ने 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोनों सेमीफाइनल मैच का आयोजन करने की घोषणा कि है और उसी दिन दोपहर में 12 बजे से फाइनल मैच का आयोजन कराने का ऐलान भी किया है (देखें टाई शीट)। एक ही दिन में 80 ओवर का खेल 20-20 के फॉर्मेट में काफी थका देनेवाला होगा।
ये टीमें ले रही हैं भाग
ग्रुप A : श्रद्धानंद बालमंदिर, ऑक्सफ़ोर्ड, राम टहल चौधरी, मनन विद्या और DAV आलोक
ग्रुप B : जवाहर विद्या मंदिर, विकास विद्यालय, DPS ग्रेटर, झारखंड पब्लिक स्कूल व संत अलोईस
ग्रुप C : DPS रांची, माउंट कार्मेल, केन्द्रीय विद्यालय व कैम्ब्रियन स्कूल
ग्रुप D : विकास विद्यालय B, कैराली स्कूल, सुरेन्द्रनाथ व विद्या विकास स्कूल।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत