sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
सभी कयासों पर विराम लगाते हुए महेन्द्र सिंह धौनी के बगैर आगामी 8 से 16 जनवरी तक रांची के जेएससीए स्टेडियम में होनेवाली पूर्वी क्षेत्र सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए वरूण एराॅन के नेतृत्व में झारखंड की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। कयास लगाए जा रहे थे कि अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय व टी-20 मैच नहीं होने के कारण धौनी झारखंड के लिए खेल सकते हैं लेकिन जेएससीए के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार धौनी ने जेएससीए प्रबंधन व चयन समिति से खुद के नाम पर विचार नहीं करने का आग्रह किया। उसके बाद टीम की घोषणा कर दी गयी। टीम में एकमात्र नए सदस्य के रूप में लेफ्ट आर्म स्पिनर आसिफ मंसूरी को जगह दी गयी थी, जो पिछले दो साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा था लेकिन शाहबाज नदीम की मौजूदगी के कारण उसे टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी। इस बार शाहबाज के साथ आसिफ मंसूरी को भी टीम में शामिल किया गया है।
टीम इस प्रकार है :
वरूण एराॅन (कप्तान), सौरव तिवारी, इशांक जग्गी, विराट सिंह, कौशल सिंह, कुमार देवव्रत, इशान किशन, नजीम सिद्दकी, प्रत्यूष सिंह, मोनू सिंह, जसकरण सिंह, विशाल सिंह, शाहबाज नदीम, आसिफ मंसूरी व शशीम राठौर।
नौ तक प्रैक्टिस कराउंगा... : धौनी
जेएससीए स्टेडियम में प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का कैंप पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा समय से चल रहा है। टीम के खिलाड़ियों के साथ महेन्द्र सिंह धौनी रोजाना दो-ढाई घंटे प्रैक्टिस कर/करा रहे हैं। बुधवार को भी लगभग ढाई घंटे तक मेंटर के तौर पर धौनी ने टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और अभ्यास कराया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि वे नौ जनवरी तक ऐसे ही अभ्यास कराते रहेंगे। धौनी की उपस्थिति मात्र से कैंप में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह अपने चरम पर है।
28 दिसंबर को यो-यो टेस्ट पास करनेवाले सभी खिलाड़ियों को जगह दी गयी है। जो चार खिलाड़ी टेस्ट में फेल कर गए थे उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है।
देवाशीष मुखर्जी, सचिव जेएससीए
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत