Sports Jharkhand
JSCA EXAM : 77 ने वॉकओवर दिया, 93 का नहीं खुला खाता
sportsjharkhand.com टीम रांची
00:24:29
अपने तरह के अनूठे प्रयोग के जरिये संघ का सदस्य बनाने के लिए JSCA ने प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा को देने से पहले 77 परीक्षार्थियों ने वॉकओवर दे दिया वहीँ क्रिकेट का भविष्य सुधारने का सपना देखने वाले 93 लोग खाता खोलने में भी नाकाम रहे। कुल 981 लोगों का फॉर्म सही पाया गया था और उन्हें परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। परीक्षा देनेवालों में 18 से 80 साल तक के लोग शामिल थे। प्रश्न पत्र देखने के बाद ज़्यादातर परीक्षार्थी इधर उधर ही देखने में बिजी रहे। प्रश्न के \'बीमर\' पर ज्यादातर परीक्षार्थी \'रिटायर्ड हर्ट\' हो गए।


अमित एकलव्य ने टॉप पर साधा \'निशाना\'

40 अंकों की परीक्षा में 17 अंकों के साथ अमित एकलव्य टॉप पर रहे, वहीँ श्रेय वत्स 16 अंकों के साथ दूसरे और अनवारुल हक़ 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 14 अंकों के साथ अमित लोखटिया व अभिजीत घोष संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। दहाई अंक 45 लोगों को प्राप्त हुआ, जिसमे से 10 अंक 18 लोगों को आये हैं।

2 CMO के अधिकारी और 27 डॉक्टर भी थे रेस में

जी हां ये सच है, CMO के दो वरीय अधिकारी भी क्रिकेट प्रसाशक बनने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन दोनों ने वॉक ओवर दे दिया। वहीँ 27 डॉक्टर भी इस रेस में शामिल हुए, सभी के सभी डॉक्टर एग्जाम की \"सर्जरी\" में फेल हो गए है। दो दर्ज़न से ज्यादा पत्रकार और एक दर्ज़न के लगभग क्रिकेट अंपायर भी भाग्य आजमाने पहुंचे थे।