sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
युवा एवम खेल मामले, भारत सरकार द्वारा गुजरात के गाँधीनगर में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय हॉकी एवम एथलेटिक बालक एवम बालिका 14 वर्ष, 17 वर्ष में प्रतियोगिता के पांचवें एवम अंतिम दिन झारखण्ड के खिलाड़ियों ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीते। पूरी प्रतियोगिता में झारखण्ड को 1 स्वर्ण, 1 रजत और दो कांस्य पदक मिले। आखिरी दिन एथलेटिक बालक (14 वर्ष) के 4 गुणा 100 मीटर रिले में झारखण्ड के सदानंद कुमार, संदीप एक्का, मो. हसन, चंद्रदीप किंडो की चौकड़ी ने कांस्य पदक जीता ।झारखण्ड बालिका हॉकी टीम (14 वर्ष) को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच में झारखण्ड को हरियाणा से पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हार का सामना करना पड़ा। बालक 14 वर्ष में झारखण्ड ने पंजाब को 6-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। बालक 17 वर्ष हॉकी में झारखण्ड को कांस्य पदक मुकाबले में आँध्रप्रदेश के हाथों पेनल्टी में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत