Sports Jharkhand
झारखंड राज्य टेनिस : फाइनल मुकाबले सोमवार को
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:42:56

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को पुरूष वर्ग के राउंड 32, राउंड 16 के मुकाबले खेले गए जबकि महिलाओं की सेमीफाइनल लाइनअप भी तय हो गयी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में पुरूषों के वर्ग में जाॅर्ज सिन्हा ने पवन कुमार को 6-2, 6-2 से, रोहित लाला ने राजेश लाला को 6-0, 6-7, 6-4 से, जिसान कैफ ने आफताब आलम को 6-0, 6-2 से, सुमित कुमार ने नवेल को 6-0, 6-0 से, सुमित कुमार ने रसेल को 6-0, 6-2 से, कन्हैया ने जीतेन्द्र को 6-0, 6-0 से, कन्हैया ने जाॅर्ज सिन्हा को 6-2, 6-2 से, दीपांकर ने रेहान को 6-2, 6-2 से, अमित कुमार ने करण को 6-0, 6-1 से व विश्वजीत ने आशिष बात्रा को 6-2, 6-2 से हरा अगले दौर में जगह बनायी वहीं महिला वर्ग में रानी ने कृतिका को 8-2 से, मेघा ने अनुष्का को 8-2 से, अदिती ने मेघा को 8-0 से और स्वाति ने आशा को 8-0 से हरा सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सोमवार को दोनों फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि की हैसियत से वरीष्ठ आइएएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।