Sports Jharkhand
आश्चर्यजनक : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित COA को गलत जानकारी दे रहा है JSCA
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:27:51

sportsjharkhand.com टीम

रांची

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त COA को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) गलत जानकारी दे रहा है। स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को JSCA सचिव के हस्ताक्षर से 25 सितंबर की तारीख को COA को जारी एक पत्र की कॉपी हाथ लगी है, जो ये बताने को काफी है कि COA को जानबूझकर गलत जानकारी दी जा रही है। इस पत्र में JSCA के सचिव लिखते हैं कि...

Sir/Madam,

This is to inform that the AGM of the Association met on Sunday, September 23, 2018 for amendments to the Rules and Regulations in accordance with your directions following the Hon\'ble Supreme Court order dated August 9, 2018. The amended Rules and Regulations have thereafter been submitted to the IG Registration, Govt. of Jharkhand for Registration and will be forwarded to the Committee as soon as the same is registered along with the compliance certificate.


मतलब JSCA के सचिव COA को बता रहे हैं कि SGM 23 को हुई और बदलाव को IG निबंधन के पास जमा करा दिया गया है, जैसे ही वहां से मिल जाएगी कम्पलायेन्स सर्टिफिकेट के साथ आपके पास भेज दी जाएगी।

इस पत्र में 3 बातें खास हैं


1. COA को पत्र 25 सितंबर को लिखा गया

2. SGM में संशोधन की मंजूरी के बाद IG निबंधन के पास  संविधान जमा करा दिया गया है

3. 24 या 25 सितंबर को IG निबंधन के पास जमा कराया गया क्योंकि पत्र 25 को लिखा गया और 23 को रविवार था।


तीनों बातें और एक अंग्रेजी दैनिक में JSCA सचिव के वक्तव्य एक दूसरे के परस्पर विरोधाभासी हैं। खबर सचिव देवाशीष चक्रवर्ती के हवाले से बता रही है कि COA को पत्र 24 सितंबर को लिखा गया और उसी दिन SGM से पारित संविधान की प्रति भी COA की मंजूरी के लिए भेज दी गई है। जबकि COA को लिखे पत्र का मज़मून इसके प्रतिकूल है। उपरोक्त पत्र का मज़मून और छपी खबर एक दूसरे को झूठा बता रही हैं (देखें तस्वीर).



कौन सच्चा, कौन झूठा ?

JSCA सचिव का पत्र और JSCA सचिव के हवाले से छपी खबर में से एक तो झूठा है और इसीलिए इस खबर के साथ दी गई तस्वीर महत्वपूर्ण है। प्रत्यक्षम किम प्रमाणं। आप स्वयं सचिव द्वारा लिखित पत्र और छपी खबर की सच्चाई भांप कर सही नतीजे पर पहुंच सकते हैं। स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम के पास सूत्रों के हवाले से पुख्ता जानकारी है कि शुक्रवार की शाम तक IG निबंधन के यहां JSCA की ओर से कोई आवेदन जमा नहीं कराया गया है। 


आग्रह : पत्रकारिता करें, चापलूसी नहीं

स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम किसी खास के पक्ष-विपक्ष में पार्टी बनकर खबरें छापने का घोर विरोध करता है और सभी पत्रकारों से विनम्र निवेदन करता है कि किसी व्यक्ति या संस्था के आप विशुद्ध पक्षकार बनकर नहीं बल्कि विशुद्ध पत्रकार बनकर खबरों को पाठकों तक पहुंचाएं। यही जनहित में श्रेयष्कर होगा।


इसे भी पढ़ें

JSCA को COA ने भेजा त्राहिमाम मेल, मंगवाया SGM से पारित संविधान

http://sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=1095