Sports Jharkhand
रांची पहुंचने पर मधुमिता का भव्य स्वागत
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:06:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जकार्ता एशियाई खेलों की कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा का रजत पदक जीत रांची लौटने पर मधुमिता कुमारी का रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर खेलप्रेमियों ने मधुमिता और उनके कोच प्रकाश राम को फूलों से लाद दिया। एयरपोर्ट में मधुमिता के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने मधुमिता का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर किया। ढोल-नगाड़ों-मांदर की थाप के बीच मधुमिता और उनके कोच को खुली जीप में सवार किया गया। इसके बाद शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए जुलूस की शक्ल में मधुमिता ने नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।