Sports Jharkhand
मिनी वॉलीबॉल टीम के लिए चयन ट्रायल 5 को
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:00:24

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में 5 अप्रैल को मिनी वॉलीवॉल टीम के गठन हेतु सुबह 8 बजे से रांची विश्वविद्यालय कोचिंग सेंटर में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। चयन ट्रायल में पहली अप्रैल 2004 व उसके बाद जन्में खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ी खूँटी में 9-12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले झारखण्ड राज्य मिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक बालक/बालिका नगर निगम द्वारा निर्गत ऑरिजनल जन्म प्रमाण पत्र लेकर 5 अप्रैल की सुबह विश्वविद्यालय कोचिंग सेंटर में विजय वर्मा व संजय ठाकुर को रिपोर्ट करेंगे।