Sports Jharkhand
झारखंड टेनिस टीम घोषित, शनिवार को भिलाई के लिए होगी रवाना
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:00:46

sportsjharkhand.com टीम

रांची

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 19 से 24 फरवरी तक होनेवाली ऑल इंडिया अन्तर राज्य राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता 2018 भाग लेने के लिए झारखंड की टेनिस टीम शनिवार को रवाना होगी। एलटीटी एक्सप्रेस से रवाना होनेवाली टीम में सुमित कुमार बजाज व अमित कुमार बजाज (दोनो जमशेदपुर) जिशान कैफ व कन्हैया कुमार (दोनो रांची) शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार उर्फ काका होंगे। उक्त जानकारी झारखंड टेनिस संघ सचिव एम के भाद्रा ने दी।