Sports Jharkhand
SGFI की चार प्रतियोगिताओं की मेजबानी झारखंड को
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:08:38

sportsjharkhand.com टीम

रांची

नवंबर से जनवरी के बीच 2018-19 खेल सत्र के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के चार खेलों की मेजबानी झारखंड को मिली है। पिछले माह गोवा में आयोजित बैठक के दौरान झारखंड के अधिकारियों ने पांच खेलों की मेजबानी के लिए दावा पेश किया था जिसमें से चार की मेजबानी झारखंड को मिली है। U 17 बालक-बालिका तीरंदाज़ी नवंबर के चौथे सप्ताह में, U 17 बालक-बालिका हॉकी नवंबर के चौथे सप्ताह में, U 14  बालिका  फुटबॉल दिसंबर के दूसरे सप्ताह में और U 17-U 19 बालिका वुशू जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित करना है। सभी प्रतियोगिताएं रांची में आयोजित की जाएंगी।


देश भर के स्कूली छात्र-छात्राओं की मेज़बानी का अवसर हमें प्रदान करने के लिए SGFI का शुक्रिया। 

डॉ मनीष रंजन, सचिव

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग