sportsjharkhand.com टीम रांची बोकारो/रांची
फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाने एवं स्वस्थ परिवार, स्वस्थ बोकारो बनाने के लिए सेक्टर 4 D वासियों ने लगभग रविवार को क्रीड़ा भारती, बोकारो एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्था के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फिट बोकारो जागरुकता कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्ग के पुरूष व महिला का दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में चार साल के बच्चे से लेकर पचहत्तर साल तक के बुजुर्ग ने भी भाग लिया। विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी पी बी एन सिंह, के के जैन, यू के पुरुआ, संजय तिवारी, सरोज तिवारी, आर बी साहू, डी पी शर्मा व संजय वैध ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन लव कुमार व अनु सिंह ने किया। स्वागत भाषण अनील कुमार, जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, धन्यवाद ज्ञापन अनु सिंह ने किया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
परिणाम इस प्रकार रहा
बालक वर्ग के ग्रुप A (प्रेप से दो कक्षा)
प्रथम अपूर्व-DPS, द्वितीय पूर्वाजीत-संत जेवियर्स, तृतीय अनमोल कुमार-चिन्मया,
ग्रुप B (कक्षा 3 से 4)
प्रथम हिमांशु-संत जेवियर्स, द्वितीय विनीत-DPS, तृतीय सूरज कुमार-मिथिला एकेडमी
ग्रुप C (कक्षा 5 से 6)
प्रथम विजय-चिन्मया, द्वितीय हर्ष-मिथिला एकेडमी, तृतीय ध्रुव निलय-DPS, बालिका वर्ग के
ग्रुप D (कक्षा प्रेप से 2)
प्रथम श्रेयांशी झा- संत जेवियर्स, द्वितीय जहान्वी भारद्वाज-चिन्मया, तृतीय संजू कुमारी-संत जेवियर्स
ग्रुप E (कक्षा 3 से 4)
प्रथम अंतरिका-DPS, द्वितीय अनुश्री-संत जेवियर्स, तृतीय तेजिका-संत जेवियर्स
ग्रुप F (कक्षा 5 से 6) प्रथम श्रुति श्रीवास्तव-चिन्मया, द्वितीय रितिशा-चिन्मया, तृतीय काव्या सिंह-चिन्मया,
पुरुष वर्ग ग्रुप G (पचास वर्ष से कम)
प्रथम रंजन कुमार, द्वितीय अभय कुमार, तृतीय अमरेंद्र कुमार,
ग्रुप H (पचास वर्ष से ज्यादा)
प्रथम अनिल वर्णवाल, द्वितीय राजेश रंजन, तृतीय विनय कुमार, चतुर्थ डॉ एस के तिवारी, पंचम ए के सिन्हा,
महिला वर्ग के ग्रुप 1
प्रथम सबिता, द्वितीय सीता, तृतीय कल्पना, चतुर्थ सोनी कुमारी
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत