Sports Jharkhand
अच्छी पहल : फुटबॉलरों को किया गया सम्मानित
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:34:37

sportsjharkhand.com टीम

रांची

बुधवार को छोटानागपुर एथलेटिक्स संघ और निजी संस्थानों के सहयोग से अंतर ज़िला फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता रांची टीम के फुटबॉलरों को सम्मानित किया गया। सैटेलाइट कॉलोनी के बगल में स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता रांची टीम के फुटबॉलरों को ट्रैक सूट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पता हो कि रांची ने इसी माह खूंटी में आयोजित अंतर ज़िला प्रतियोगिता का खिताब जीता था। ये दूसरी बार है कि रांची ने ये खिताब जीता है। प्रतियोगिता में 23 जिलों की टीमों ने भाग लिया था। इस अवसर पर सुशील वर्मा, अर्चित आनंद, अजयनाथ शाहदेव, सिटी SP अमन कुमार, प्रभाकर मिश्रा, पंकज सोनी, जेपी गुप्ता, मो हलीमुद्दीन, मो नईमुद्दीन, आशीष बोस, ओमप्रकाश ठाकुर, अशोक कुमार, आसिफ नईम समेत दर्ज़नों फुटबॉलप्रेमी मौजूद थे।

फुटबॉल को पुनर्जीवित करना है : सुशील वर्मा

अंतरराष्ट्रीय कोच ने खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल को रांची में पुनर्जीवित करने की ज़रूरत है। रांची में 200 से ज्यादा क्लब और 4 हज़ार से ज्यादा फुटबॉलर निबंधित हैं। इतनी व्यापक लोकप्रियता को चैनेलाइज़ करने की ज़रूरत है।

फुटबॉल के सहयोग के लिए तैयार : अर्चित-पंकज-अमन

समाजसेवी अर्चित आनंद व पंकज सोनी ने फुटबॉल और फुटबॉलरों के हित मे काम करने का संकल्प व्यक्त किया। पंकज सोनी ने अपनी संस्था की ओर से CSR के तहत 20 खिलाड़ियों के लिए मेडिक्लेम देने की घोषणा की। सिटी SP अमन कुमार ने भी फुटबॉल व फुटबॉलरों के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

सम्मानित कर हम गर्वान्वित हुए : अजयनाथ शाहदेव

पूर्व उप मेयर अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि फुटबॉलरों को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर हम गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। भविष्य में भी इस तरह का आयोजन जारी रहेगा।