sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
एडवेंचर स्पोट्र्स के माध्यम से पर्यटन स्थलों की खूबसूरती से पर्यटकों के साक्षात्कार के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा कई स्टेक होल्डरों के साथ मिलकर 5वीं वाइल्ड एडवेंचर रैली का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय रैली की विधिवत शुरूआत शुक्रवार 26 जनवरी को फ्लैग आॅफ कार्यक्रम के साथ की गयी, जहां रांची-नेतरहाट-रांची के बीच रैली में भाग लेनेवाले 33 टीमों को विभागीय सचिव राहुल शर्मा व अन्य अतिथियों ने फ्लैग आॅफ किया। रविवार की सुबह सभी टीमें रांची से नेतरहाट के लिए रवाना हो गईं, रात नेतरहाट की मनोहर वादियों के बिताने के बाद रैली सोमवार को रांची के लिए रवाना होगी। मोरहाबादी स्थित साझा परिसर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी एवं अन्य सभी स्टेक होल्डर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली को सफल बनाने के लिए विभाग के अलावा एडवेंचर रैली के आयोजक, राउंड टेबल इंडिया व अन्य सहयोगी संस्थाएं जुटी हुई हैं।
33 में 18 टीमें झारखंड से बाहर की
एडवेंचर रैली में भाग ले रही 33 टीमों में 18 टीमें झारखंड से बाहर की हैं। 15 टीमें झारखंड की हैं जिनमें से ज्यादातर लोग रांची के हैं। रांची से नेतरहाट जाने के लिए दो दिनों तक टीम ने पूरे रिसर्च के बाद रुट मैप तैयार किया है। इस रूट मैप के अनुसार लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर नेषनल हाइवे और अन्य प्रमुख सड़कों से यथासंभव दूरी बनाते हुए रैली पूरी की जाएगी।
समय से पहले तो प्रति सेकेंड -2, बाद तो प्रति सेकेंड -1 प्वाइंट
रैली के दौरान 15 चेक टीमें बनाई गई हैं जो ससमय सभी 33 टीमों की टाइमिंग नोट करेंगी। एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक पहुंचने के लिए समय तय है। समय से पहले पहुंचने पर प्रति सेकेंड -2 प्वाइंट और समय के बाद पहुंचने पर प्रति सेकेंड -1 प्वाइंट का टीम के समय में ऐड किया जाएगा। रैली समाप्ति के वक्त जिसके बाद सबसे कम माइनस प्वाइंट होंगे वही विजेता बनेगा।
रैली को सपोर्ट करने पहुंचेंगे विभागीय सचिव
शुक्रवार को फ्लैग आॅफ कार्यक्रम में पहुंचे विभागीय सचिव ने रैली के प्रति उत्साह देखते हुए काफी प्रभावित हुए और उन्होंने रैली को सपोर्ट करने के लिए स्वयं शनिवार की दोपहर नेतरहाट पहुंचने की घोषणा की। विभाग के अवर सचिव वेदरत्न मोहन भी वाइल्ड एडवेंचर रैली के साथ शनिवार की सुबह रवाना हो गए है।
JHARKHAND TOURISM, NATURES HIDDEN JEWEL से परिचय कराने में इस तरह के साहसिक खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोगों का उत्साह देखकर हम भी उत्साहित हैं। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराए जाएंगे।
राहुल शर्मा, सचिव
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत