Sports Jharkhand
प्रीतम सिंह बने वेटरन चेस चैंपियन, दिसंबर में बैडमिंटन प्रतियोगिता
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:36:59

sportsjharkhand.com टीम 

रांची/जमशेदपुर

चेस सेंटर जेआरडी टाटा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स में रविवार को जमशेदपुर वेटरन स्पोटर्स क्लब (JVSC) द्वारा वेटरन चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रीतम सिंह विजेता बने जबकि अजीत मसीह उपविजेता बने। जगन्नाथ प्रसाद सिन्हा तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रमाचंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का आयोजन 40 वर्ष से उपर के खिलाड़ियों के लिए किया गया था, जिसमें लगभग 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी पूर्वी सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  प्रतियोगिता के आयोजन में जेवीएससी के सचिव अविनाश कुमार समेत कई पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पता हो कि जेवीएससी 40 वर्ष से उपर के उम्र के खिलाड़ियों को खेल का मंच देने के लिए जमशेदपुर में कार्यरत है जो फुटबाॅल, चेस, बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष करती है। दिसंबर माह में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।