Sports Jharkhand
SC के नोटिस के बाद खेल संघों से \'हलाल\' हो गए IAS के रवि कुमार 
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:09:00

sportsjharkhand.com टीम

रांची

4 जुलाई को SC (सर्वोच्च न्यायालय) से निर्गत हुए नोटिस के आलोक में खेल संघों से जुड़े झारखंड के IAS अफसरों के हिट विकेट होने का सिलसिला जारी है। स्पोर्टसझारखण्ड को जानकारी मिली है कि के रवि कुमार ने झारखंड कुश्ती संघ और भारतीय सिलंबम संघ से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा किस तिथि से दिया गया है इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन ये तय है कि 16 अगस्त से पहले और 10 जून के बाद ही के रवि कुमार ने कुश्ती संघ से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि के रवि कुमार 10 जून को आयोजित AGM के दौरान मौजूद थे। रवि कुमार के अलावा वरीय उपाध्यक्ष पद पर आसीन कई IAS अधिकारियों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। 22 अगस्त को झारखंड कुश्ती संघ ने 16 अगस्त की तिथि का एक पत्र जारी किया है। जिस लेटर पैड पर ये पत्र जारी किया गया है उसमें से  चेयरमैन यू पी सिंह और अध्यक्ष के रवि कुमार का नाम गायब है (देखें तस्वीर)। पता हो कि SC ने 4 जुलाई को नोटिस जारी कर झारखंड के 7 IAS अफसरों से पूछा है कि क्या वे नियमसम्मत तरीके से खेल संघों के पदाधिकारी बने हैं या नहीं ? इसके बाद से खेल संघों से चोरी-छिपे IAS अधिकारियों का निकलना जारी है।


19 अगस्त को रांची में चोरी-छिपे कुश्ती संघ की SGM हुई

19 अगस्त को आनन फानन में चोरी-छिपे झारखंड कुश्ती संघ की SGM का आयोजन एस्ट्रो टर्फ स्टडियम में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से भोलानाथ को अध्यक्ष, रजनीश को महासचिव व बबलू को कोषाध्यक्ष चुना गया। एक साल पहले कोषाध्यक्ष चुने गए नवल कुमार वर्मा को हटा दिया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर भी कई लोगों का चुना गया है। इस SGM के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के ऑब्ज़र्वर भी मौजूद थे। SC के नोटिस के बाद बनी नई परिस्थितियों में हुई गुपचुप SGM के बाद छाई चुप्पी सच्चाई बयां कर रही है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। SGM  के दौरान ऑब्ज़र्वर भी मौजूद रहे।


के रवि कुमार जिस ज़िले में रहे पदस्थापित वहाँ कुश्ती प्रतियोगिता हुई आयोजित

के रवि कुमार और कुश्ती का दोस्ताना काफी पुराना रहा है। ये महज संयोग है या कुछ ये पाठक ही तय करें लेकिन के रवि कुमार जहां भी पदस्थापित रहे वहां कुश्ती की खेल प्रतियोगिताएं जरूर आयोजित होती रहीं। 

2006-7 : गढ़वा SDM : सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता,

2007-8 : साहेबगंज DC : सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता,

2008-9 : गोड्डा DC : सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता,

2009-10 : पाकुड़ DC : सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता,

देवघर के प्रभारी DC : जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता

2013-14 : कोडरमा DC : जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता

(जिलों में आयोजित कुछ प्रतियोगिताएं छूट गयी हों तो माफी)