Sports Jharkhand
5वीं पुलिस तीरंदाज़ी : CRPF पुरुष वर्ग और ITBP महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:32:57

sportsjharkhand.com टीम

रांची

5वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में CRPF पुरुष वर्ग का ओवरऑल चैंपियन हुआ जबकि ITBP महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन हुआ। प्रतियोगिता के आखिरी दिन झारखण्ड ने तीन रजत पदक जीते और पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा। CRPF के बसंत कुमार 3 स्वर्ण और 4 रजत के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने जबकि महिला वर्ग में यह सम्मान 5 स्वर्ण पदकों के साथ ITBP की वी शारदा को मिला। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रतियोगिता के समापन की आधिकारिक घोषणा की।


सम्मानित किए गए कोच-खिलाड़ी

प्रतियोगिता के समापन पर झारखण्ड के सवश्रेष्ठ तीरंदाज और प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। जिन्हें सम्मानित किया गया उनमे द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो, भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी, अर्जुना अवार्डी दीपिका कुमारी और मंगल सिंह चंपिया, ओलिंपियन रीना कुमारी और लक्ष्मीरानी मांझी शामिल है।


जल्द होगी पुलिस खेल अकादमी की स्थापना : CM

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में जल्द ही पुलिस खेल अकादमी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जो खिलाड़ी हैं, उन्हे भी अकादमी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाने का मौका प्रदान करेगी।


सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज (पुरुष) : बसंत कुमार, CRPF

सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज (महिला) : वी शारदा, ITBP

ओवरऑल विजेता (पुरुष) : CRPF

ओवरऑल उपविजेता (पुरुष): असम राइफल्स

हार्ड लाइनर ट्रॉफी (पुरुष): ITBP

ओवरऑल विजेता (महिला) : ITBP

ओवरऑल उपविजेता (महिला) : SSB

हार्ड लाइनर ट्रॉफी (महिला): BSF