sportsjharkhand.com टीम रांची जमशेदपुर
जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब (JVSC) द्वारा आयोजित वेटरन वाटर पोलो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पार्क इंडिया A ने JRD स्विमिंग को 8-6 से हराकर खिताब जीत लिया। पार्क इंडिया B की टीम तीसरे, दैनिक जागरण की टीम चौथे और मेज़बान JVSC पांचवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में की गई थी। फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक शशि शेखर ने विजयी टीम व अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर JVSC के वरीय उपाध्यक्ष पी मोहन राव, सचिव अविनाश कुमार, वी रमन, तेजिंदर सिंह, जे बेहरा, एस प्रामाणिक, संजय सिंह, सुमंत मेंदीरत्ता समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में टाटा स्टील के खेल विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आनेवाले दिनों में JVSC 17-18 नवंबर को टेबल टेनिस प्रीमियर लीग और 15-16 दिसंबर को बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन करेगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत