sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड के विभिन्न खेल संघों में वर्षों से विद्यमान IAS अधिकारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के आलोक में बेमन से रुख़सत हो रहे हैं। याचिंग, कुश्ती व तैराकी से जुड़े लगभग आधे दर्ज़न IAS अधिकारियों ने खेल संघों को टाटा बाई-बाई कर दिया है। खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस्तीफे की तारीख तय की गई और बैक डेट में IAS अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। पिछले पखवाड़े एक खेल संघ ने दिल्ली से आब्जर्वर बुलाकर बैक डेट में नए दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। कुछ संघों में ये मामला प्रक्रियाधीन है। दरअसल सेवा संहिता व सरकार के तय मापदंडों के अनुसार कोई भी IAS-IPS व अन्य समकक्ष अधिकारी बगैर राज्य सरकार के अनुमति के 4 साल तक ही किसी खेल संघ का पदाधिकारी रह सकता है। इसके बाद पदाधिकारी बने रहने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी है। झारखंड में बगैर अनुमति के कई IAS अधिकारी वर्षों से काबिज़ हैं। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था उनमें से आर के श्रीवास्तव व यू पी सिंह ने काफी पहले ही खेल संघों से हाय तौबा कर ली थी।
इसे भी पढ़ें...
खेल संघ में पदाधिकारी बनने का मामला, SC ने झारखंड कैडर के 7 IAS को नोटिस जारी करने का दिया आदेश
http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=987
क्या है मामला ?
4 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड कैडर के 7 IAS अधिकारियों समेत राज्य सरकार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। उपेन्द्र कुमार राम की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए सभी को 4 सप्ताह का समय दिया गया था। पता हो कि झारखंड उच्च न्यायालय में उपेन्द्र कुमार राम की जनहित याचिका 3876/2014 को खारिज कर दिया था, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय में SLP दायर की गयी थी।
इन IAS अधिकारियों को जारी हुआ था नोटिस
उदय प्रताप सिंह तत्कालीन अध्यक्ष झारखंड कुश्ती संघ, एनएन सिन्हा तत्कालीन अध्यक्ष झारखंड तैराकी संघ, आरके श्रीवास्तव तत्कालीन अध्यक्ष झारखंड ताइक्वांडो संघ, अरूण कुमार सिंह तत्कालीन अध्यक्ष झारखंड याचिंग संघ, के रवि कुमार तत्कालीन उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड कुश्ती संघ एवं तत्कालीन अध्यक्ष झारखंड सिलंबम संघ, मनोज कुमार तत्कालीन उपाध्यक्ष झारखंड कुश्ती संघ और के श्रीनिवासन तत्कालीन उपाध्यक्ष झारखंड कुश्ती संघ।
इसे भी पढ़ें...
के रवि कुमार गढ़वा जिला कुश्ती संघ से बाहर, नई कमिटी गठित
http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=1007
डर से अन्य राज्यों के कई IAS अधिकारियों ने छोड़ा पद
झारखंड के IAS अधिकारियों को SC के नोटिस के बाद अन्य राज्यों में के खेल संघों में पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे कई IAS-IPS अधिकारियों ने अपना पद छोड़ दिया है। जिसमें भारत की पारंपरिक सुरक्षा से जुड़े खेल संघ के कई पदाधिकारी शामिल हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत