sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
संत पॉल्स उच्च विद्यालय के फुटबॉल डे बोर्डिंग सेंटर के प्रशिक्षु रोहित तिग्गा का चयन U-17 विश्व कप की संभावित भारतीय टीम में किया गया है। तीन स्तर तक चली चयन प्रक्रिया सह प्रशिक्षण शिविर के बाद रोहित ने संभावित टीम जगह बनाई। रोहित भारतीय खेल प्राधिकरण के रिजनल सेंटर कोलकाता में प्रशिक्षण शिविर पहुँच गए हैं जहाँ प्रशिक्षण का आयोजन हो रहा है। रोहित के कोच मो शाहिद अंसारी ने संभावित टीम में चयन पर खुशी जतायी लेकिन कहा कि टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी कई दौर के चयन शिविर से गुजरना पड़ेगा।
संभावित टीम में चयन पर खेल निदेशालय के निदेशक रणेन्द्र कुमार समेत सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत