Sports Jharkhand
जमशेदपुर में 5वीं वेटरन फुटबॉल प्रतियोगिता 22 को
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:14:00

sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर/रांची

जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में 22 अक्टूबर को एकदिवसीय 5वीं वेटरन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। नॉक आउट आधार पर होनेवाली इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। सुबह 9 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला RPM टेल्को और JVSC मास्टर्स के बीच खेला जाएगा। मैच 30 मिनट का खेला जाएगा और इसमें 40 वर्ष से ऊपर के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मो. रमज़ान मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि को भी फुटबॉल में उनकी उपलब्धि और सेवाओं के लिए झारखंड वेटरन स्पोर्ट क्लब (JVSC) द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।

8 टीमें ले रहीं हैं भाग

RPM टेल्को, JVSC मास्टर्स, क्रीड़ा भारती, पार्क इंडिया, SSFC, मॉर्निंग वॉकर्स, एग्रिको हेल्थ और टुडु ब्रदर्स।

2011 में हुई थी JVSC की स्थापना

झारखंड वेटरन स्पोर्ट क्लब (JVMC) की स्थापना 2011 में हुई। यह संस्था अपने नाम के अनुरूप 40+ खिलाड़ियों के लिए प्रतिवर्ष क्रिकेट, फुटबॉल, टीटी, चेस और बैडमिंटन जैसे खेलों का आयोजन कराती है। पैसे की व्यवस्था भी पूर्व खिलाड़ी स्वयं करते हैं।


प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य मकसद पूर्व खिलाड़ियों के साथ संवाद स्थापित करना और स्वस्थ विचारों का आदान-प्रदान करना है।

अविनाश कुमार, आयोजन सचिव