sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
हाॅकी झारखंड पर नियमों के विरूद्ध अवैध कब्जे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने IOA, JOA, हाॅकी इंडिया के तत्कालीन महासचिव नरेन्द्र बात्रा (अभी फेडरेशन आॅफ इंटरनेशनल हाॅकी के अध्यक्ष), चुनाव के पर्यवेक्षक आरके श्रीवास्तव समेत पांच को एक सप्ताह के अंदर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता हाॅकी झारखंड की महासचिव व झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हाॅकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ती ने छल प्रपंच और अवैध तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए माननीय उच्च न्यायालय में WP (C) 5006/2014 दायर किया था। इस मामले में सावित्री पूर्ति ने IOA, JOA, नरेन्द्र बात्रा, आरके श्रीवास्तव समेत कई लोगों को आरोपी बनाते हुए न्याय की गुहार लगायी थी। इसी मामले में सोमवार को अदालत ने उपरोक्त सभी लोगों/संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
क्या है आरोप ?
सावित्री पूर्ती ने जो मुख्य आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है उसमें हाॅकी झारखंड की चुनाव प्रक्रिया के शुरू हो जाने के बाद पर्यवेक्षक द्वारा एक पक्ष को फायदा पहुंचाने की कुत्सित नीयत से वोटर लिस्ट तक बदलने और हाॅकी झारखंड के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए 18 सितंबर 2014 को हुए चुनाव का मतदान स्थल भी बदलने का मामला भी शामिल है। तय प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट बन चुका था और चुनाव एस्ट्रो टर्फ हाॅकी स्टेडियम में होना था लेकिन आखिरी वक्त पर वोटर लिस्ट बदल दिया गया और चुनाव स्थल को बदलकर होटल पार्क प्राइम कर दिया गया।
TTML का था कमाल !
सितंबर 2014 में हाॅकी झारखंड का चुनाव होना था। चुनाव से पहले ही दिल्ली में बैठनेवाली तिकड़ी ने हाॅकी झारखंड की शतरंज पर अपने पसंद के मोहरे बिछाने शुरू कर दिए थे। IOA महासचिव राजीव मेहता, नरेन्द्र बात्रा (तत्कालीन महासचिव वर्तमान में फेडरेशन आॅफ इंटरनेशनल हाॅकी के अध्यक्ष) और बृजभूषण शरण सिंह (कुश्ती संघ के अध्यक्ष) के पांव पखारते-पखारते 14 साल की मेहनत के बाद भी झारखंड से एक अदद अंतरराष्ट्रीय पहलवान पैदा करने में नाकाम रहे एक खेल प्रशासक ने ऐसी TTML (ताबड़तोड़ तेल मालिस) की कि तीनों खुश हो गये। और अपनी मर्जी के पर्यवेक्षक को भेज TTML करनेवाले अपने मलिसिए (तेल मालिस करनेवाला) को गिफ्ट दे दिया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत