sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
26 से 30 सितंबर तक आयोजित होनेवाले लोक मंथन कार्यक्रम के आयोजन स्थल होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मेंटेनेन्स कर रही संस्था के कर्ता-धर्ता सोमवार को भौतिक तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम आयोजन का जिम्मा संभाल रहे लोगों ने आमंत्रित अतिथियों-कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए चिन्हित जगहों पर साफ-सफाई व गुसलखाने की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। पिछले तीन माह से लगातार चहेटने के वावजूद टूटे हुए पैन, रिसते हुए पाइप-नलके, जमीन पर गिरने को आतुर बेसिन, सीपेज से सने दीवारों की हालत नहीं बदलने पर आयोजकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। आयोजकों ने कहा कि हम सभी स्वयं सहयोग करने को तैयार हैं, हमने मज़दूर तक व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया लेकिन CCL के जिम्मेवार पदाधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। इसपर निरीक्षण दल में मौजूद CCL के CMD गोपाल सिंह ने वाणी की डिप्लोमैटिक चासनी में आयोजकों को लपेटा और आग्रह किया कि बस... बस...100 मज़दूर और प्लम्बर उपलब्ध कराईये ना... समय पर तैयार हो जाएगी डॉरमेट्री। बस आप मज़दूर इकट्ठा करा दीजिये। फिर उन्होंने अपने इंजीनियरों को कहा कि दिन-रात काम कराईये और समय पर काम खत्म कीजिये। निरीक्षण के दौरान मौजूद टीम के अन्य सदस्य CMD के हाथ झाड़ने की कला के कायल हो गए। बाद में VVIP गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, खेल सचिव मनीष रंजन समेत राज्य सरकार के कई अधिकारियों के समक्ष CCL के अधिकारियों ने ये भरोसा दिलाया कि सब काम ससमय हो जाएगा। लेकिन स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम ने जब CCL के एक जिम्मेवार सख्श से पूछा तो उन्होंने साफ कर दिया कि कर्मा के त्योहार के कारण प्लम्बर व मज़दूरों की कमी के कारण 100 ℅ काम होना संभव नही है। 70 प्रतिशत काम हम पूरा कर देंगे।
अपनी जिम्मेवारी, दूसरों पर क्यों लाद रहे CMD
दरअसल 2015 में राज्य सरकार व CCL के संयुक्त प्रयास से JSSPS की स्थापना हुई और 2015-16 में सभी स्टेडियमों की रिपेयरिंग-रेनोवेशन का काम CCL ने लगभग 40 करोड़ रुपये से कराया था। इसके बाद प्रतिवर्ष लाखों-करोड़ों रुपये मेंटेनेंस पर खर्च हो रहे हैं लेकिन डॉरमेट्री में ना तो सफाई हो रही है ना ही रिपेयरिंग का कोई नामोनिशान दिख रहा है। अगर रिपेयरिंग हुई थी तो मेंटेनेंस क्यों नही हुआ ? इसकी जिम्मेवारी से CCL के अफसर नहीं बच सकते। संभवतः इसीलिए ससमय तैयारी ना होने का ठीकरा आयोजकों के मत्थे फोड़ने के लिए ही सोची समझी रणनीति का ये हिस्सा तो नहीं ? 2015 से रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के काम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये किसपर और कहाँ खर्च किये गए ? लोक मंथन के बाद सरकार को इसका भी हिसाब लेना चाहिए।
क्या है लोक मंथन
राष्ट्र सर्वोपरि है के मूलमंत्र के साथ \'देश काल परिस्थिति\' का चिंतन करते हुए भोपाल से चला लोकमंथन का कारवां \'जन गण मन\' का भारत बोध कराने रांची पहुंच रहा है। इस महाकुम्भ का आयोजन होटवार के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 27 से 30 सितंबर तक होना है। कार्यक्रम में लब्धप्रतिष्ठित दर्ज़नों वक्ता अपने विचार रखेंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी होंगे जबकि समापन समारोह में लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत