Sports Jharkhand
छठे मैच में पहली जीत के साथ जमशेदपुर जगलर्स का खुला खाता, रांची रेडर्स की लगातार दूसरी जीत
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:46:33


मंगलवार को JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे कार्बन T20 लीग के पहले मुकाबले में विवेक आनंद तिवारी के शानदार आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रांची रेडर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बारिश के कारण 8-8 ओवर के मुक़ाबले में पहले खेलते हुए विवेक आनंद तिवारी के 15 गेंद पर 25 रन व आदित्य के 17 रन की बदौलत रांची ने 4 विकेट खोकर 77 रन बनाए। जवाब में दुमका डेयरडेविल्स की टीम 5 विकेट खोकर 52 रन ही बना सकी और मैच 25 रन से गंवा बैठी। विवेक आनंद तिवारी ने 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मुकाबले में 5 हार के बाद बारिश के सहयोग से जमशेदपुर जगलर्स ने D/L नियम के तहत 1 रन से मैच जीत अंक तालिका पर खाता खोलने में कामयाबी पाई। पहले खेलते हुए जमशेदपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट 130 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच राहिल रेयाज खान ने 44 व सुशांत ने 34 रन का योगदान दिया। आर्यमन लाला ने 3 व विकास ने 2 विकेट लिए। बारिश के कारण जब खेल रुका तो सिंहभूम स्ट्राइकर्स ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाए थे। D/L नियम के अनुसार इस वक़्त जीत के लिए 107 रन का पार स्कोर होना चाहिए था। सुमित ने 35, सूरज ने 27 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 20 रन आए। जसकरण ने 2 विकेट लिए।




बुधवार के मुकाबले


9.30 बजे : रांची रेडर्स vs जमशेदपुर जगलर्स

1.30 बजे : धनबाद डायनेमोज़ vs बोकारो ब्लास्टर्स