Sports Jharkhand
JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष ने सचिव को लिखा पत्र, मांगी SGM में पारित संविधान की प्रति
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:15:56

sportsjharkhand.com टीम

रांची

एक पूर्व उपाध्यक्ष ने एक सदस्य की हैसियत से JSCA के सचिव को पत्र लिखकर 23 सितंबर की SGM में पारित संविधान की वो प्रति मांगी है, जो COA को भेजी गई है। सूचना है कि इस पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के 9 अगस्त के निर्णय/आदेश के हवाले से सचेत भी किया गया है और COA को भेजे गए कम्पलाएन्स सर्टिफिकेट की कॉपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। पत्र लिखने से ये बात साफ हो गई है कि JSCA प्रबंधन ने SGM में लिए गए फैसलों के बाद अपने सदस्यों को संविधान की प्रति तक उपलब्ध नहीं कराई है। ये वही सदस्य हैं, जिन्होंने संविधान को बदलने में भूमिका निभाई है। JSCA में मौजूद अकाट्य सूत्रों ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को जानकारी मिली है कई और सदस्य संविधान की मांग को लेकर पत्र लिखनेवाले हैं। 


हास्यास्पद : मैनेजमेंट कमिटी के सदस्यों के पास नहीं है संविधान की प्रति

स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम ने JSCA मैनेजमेंट कमिटी के लगभग आधे दर्जन पदाधिकारियों-सदस्यों से बात की। ज्यादातर लोगों ने संविधान की कॉपी के संदर्भ में सवाल पूछने पर नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बंधे ? आपको तो सब पता ही है। आपही (स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम) के भरोसे हैं हमलोग, दो-चार दिन में छापिए दीजियेगा ? तब पढ़ लेंगे ! जब मैनेजमेंट कमिटी के पदाधिकारी व सदस्यों के पास संविधान का टोटा है तो आम सदस्यों के पास होने की बात बेमानी है।