sportsjharkhand.com टीम रांची खूूंटी-रांची
खबर के साथ लगाई गई ये तस्वीर हमने उल्टी लगाई है। ये तस्वीर इसलिए उल्टी लगाई है कि आप ये जान लें कि वर्तमान की उपलब्धियों पर खुशियां मनानेवाले कर्णधार किस तरह का भविष्य गढ़ना चाहते है ? ये उल्टी तस्वीर ठीक उस वक़्त की है जब रांची एयरपोर्ट पर अधिकारी व खेल संघ के पदाधिकारी एशियाई खेल में रजत पदक जीतकर लौटी हॉकी खिलाड़ी की अगुआई के लिए पलक पावड़े बिछाए हुए थे।एयरपोर्ट से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर उसी खूंटी की है जो निक्की की जन्म व कर्मभूमि रही है। खूंटी के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की ये तस्वीर सरकार, अधिकारी, खेल संघ, दलाल, समाज के लाख प्रयासों का प्रतिफल है ! आश्चर्य में ना पड़ें तस्वीर उल्टी हो या सीधी खेल के विकास की कड़वी सच्चाई ही बयां कर रही है। खूंटी का ये वही स्टेडियम जिसका निर्माण हॉकी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किया गया था। इस स्टेडियम में चहारदीवारी नही रहने के कारण खिलाड़ियों से ज्यादा चौपाया पशुओं का ही विचरण ज्यादा होता रहा है। गुरुवार को मैच खेलने के लिए जब राज्य सरकार द्वारा संचालित हॉकी डे बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम पहुंचे तो स्टेडियम के कई भागों में पानी जमा हुआ था। बगैर किसी धुन के खिलाड़ियों ने मैदान पर गुलज़ार साहब की पंक्तियों को छई...छपा...छई..., छपाक... छई... करते हुए जीया। सफल खिलाड़ी की मेहनत पर खुद अखबार-टीवी में छपने की जुगत में लगे लोगों से इससे ज्यादा कि आशा भी नहीं की जा सकती है। खेल की दुनिया में विकास की गंगा उल्टी बह रही है। खिलाड़ियों के विकास के नाम पर खेल अधिकारियों व खेल प्रशासकों का नापाक गंठजोड़ की चांदी है।
पाठकों से विनम्र आग्रह : कम लिखा है, ज्यादा समझना !
तस्वीर : साभार अजय शर्मा जी के FB वाल से
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत