Sports Jharkhand
झारखंड के खिलाड़ियों ने लगाया स्वर्ण का चौका
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:27:35

sportsjharkhand.com टीम

रांची

नामकुम के आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में चल रहे छठी नेशनल लॉन बॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने चार वर्गों में विजयी बन स्वर्ण पदक का चौका लगाया। महिलाओं के एकल में लवली चौबे ने पहला स्वर्ण पदक जीता, वहीं महिलाओं के चार ग्रुप के इवेंट में समिता कुमारी, कविता कुमारी, फरजाना खान व रूपा रानी तिर्की ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष युगल में चंदन कुमार सिंह व दिनेश कुमार ने झारखण्ड के लिया तीसरा स्वर्ण जीता। पुरूष ट्रिपल इवेंट में प्रिंस कुमार महतो, सुनील बहादुर व कृष्णा खलको ने चौथा स्वर्ण पदक जीता।