sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
सिमडेगा
स्पेन से लौटी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का सिमडेगा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सिमडेगा बस स्टॉप पहुँचते ही बुके और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें गाड़ी में बैठाकर हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में लाया गया। ऑफिस में दीपक जलाये गए थे जैसे ही खिलाडियों की गाड़ी ऑफिस पंहुची, आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। पारम्परिक रीति रिवाज से स्वागत किये जाने के बाद खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर किये। इस अवसर पर मनोज कोनबेगी, ओपी अग्रवाल, रामकैलाश राम, सोहन बड़ाइक, इमानुयल कुजूर, कमलेस्वर मांझी, मरियानुस एक्का, अनमोल बाड़ा, एस एस बालिका सिमडेगा के खिलाड़ी, विद्यार्थी, एस एस +2 उच्च विद्यालय के फुटबॉल एवम हॉकी के खिलाड़ी उपस्थित थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत