sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी आर के आनंद और उनके बेटे और TFI के एक धड़े के अध्यक्ष चेतन आनंद कमीशनखोरी के आरोपी प्रभात शर्मा और महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी संजय शर्मा के कुकर्मों को छिपाने के लिए आखिर क्यों मजबूर थे और हैं ? इस बात से पर्दा उठ गया है। TFI पर नज़र रखनेवाली TFI न्यूज़ की माने तो राष्ट्रीय खेल घोटाले से आनंद को बचाने के लिए शर्मा बंधुओं ने ही जांच से जुड़े अधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं से लॉबिंग की थी। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार शर्मा बंधुओं ने आदतन पूरे प्रकरण का ऑडियो टेप भी बना लिया था। इसी टेप को आधार बनाकर शर्मा बंधु आरके आनंद और चेतन आनंद को संभवतः ब्लैकमेल कर रहे हैं।
खबर का एक अंश आप भी पढ़ें...
... मगर हम आप को बताते हैं चेतन आनंद की क्या मजबूरी है झारखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों मैं हुए भ्रष्टाचार में चेतन के पिता आर के आनंद का भी नाम है राष्ट्रीय खेल के दौरान झारखंड की तत्कालिक सरकार के मंत्री और सरकार में दखल रखने वाले नेताओं से झारखंड के माफिया जो अभी सेक्स और कमीशन मांगने वाले चर्चाओं है उनकी नजदीकी है जिसका इनाम प्रभात और संजय शर्मा को आर के आनंद ने दिलाया क्योंकि तत्कालिक सरकार के मंत्री और नेताओं के पास यही दोनों भाई आर के आनंद को बचाने के लिए पैरवी करते दिखाई दिए जो झारखंड से वायरल हुई ऑडियो टेप को सुनने से पता चलता है आर के आनंद को बचाने के लिए इन दोनों भाइयों ने कहां-कहां सेटिंग की वह सारा राज इन दोनों करैक्टर लूज भाइयों के पास है यही कारण है कि पिता पुत्र इन्हें बचा रहे क्योंकि पिता-पुत्र की गर्दन इन दोनों भाइयों के हाथ में है ...
नोट : इस खबर के साथ दी गई तस्वीर पर आप TFI न्यूज़ की पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत