Sports Jharkhand
कार्तिक उराँव फुटबॉल : मेकॉन बना चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:05:01

sportsjharkhand.com टीम

रांची

पेनल्टी शूटआउट तक चले रोमांचक मुकाबले में मेकॉन ने GFC गाड़ी होटवार 4-2 से हराकर 19वीं कार्तिक उराँव फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। OTC मैदान में 5 हज़ार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा। पेनाल्टी शूटआउट में मेकॉन की टीम भारी पड़ी। मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे। फाइनल मैच से पहले और मध्यांतर के दौरान डब्लू जॉन्स स्कूल की बैंड पार्टी ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

ऑस्कर ओरमांझी ने साई को बराबरी पर रोका

फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्कर ओरमांझी और SAI SAG मोरहाबादी के बालिकाओं के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया। ओरमांझी की लड़कियों ने SAI को चौंकाते हुए मैच बराबरी पर समाप्त कराने में सफलता हासिल की।