sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
जकार्ता एशियन खेलों में स्टार तीरंदाज दीपिका का फीका प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को रिकर्व मिक्स्ड डबल्स के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपिका व अतानु दास की जोड़ी को मंगोलिया के हाथों शूट ऑफ में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम यह मुकाबला 4-5 से हार गई। दीपिका और अतानु का फीका प्रदर्शन जारी रहा और वे मंगोलिया के यू बिसिंडी और बतारखुयगा की जोड़ी के हाथों 35-33, 33-38, 34-38, 37-35, 19-17 (शूट ऑफ) से हार गए। पहला सेट मंगोलिया ने जीता इसके बाद दोनों सेट भारत ने जीते लेकिन आखिरी सेट में मंगोलिया ने वापसी की और मुकाबला 4-4 अंक की बराबरी पर छूटा। इसके बाद शूट ऑफ हुआ जिसमें मंगोलिया के तीरंदाजों ने 10 व 9 कूल 19 अंक बटोरे जबकि भारतीय तीरंदाजों ने 10 व 7 अंक बटोर टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले गुरुवार को रिकर्व महिला एकल में भी दीपिका को हार का सामना करना पड़ा था। दीपिका के लिए जकार्ता एशियाई खेलों में पदक जीतने की उम्मीद रिकर्व महिला टीम पर टिकी है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत