Sports Jharkhand
धनबाद क्रिकेट संघ का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न होने की ओर
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:53:50

sportsjharkhand.com टीम

रांची

2017-2020 सत्र के लिए धनबाद क्रिकेट संघ का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न होने की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। प्रबंध समिति के लिए रविवार को विभिन्‍न पदों के लिए नामांकन भरा गया। कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 11 नामांकन हुए जबकि अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ जिससे सर्वसम्मति बनती हुई दिख रही है। DCA के सूत्रों ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी चुनाव की नौबत ना आये इसका प्रयास किया जाएगा। 16 मई को नामांकन वापस लेने का दिन है और संभव है कि सहमति बन जाएगी।

नामांकन करने वालों की सूची इस प्रकार है 

अध्‍यक्ष (एक पद) - मनोज कुमार, वरीय उपाध्‍यक्ष (एक पद) - उत्‍तम विश्‍वास, उपाध्‍यक्ष (पांच पद) - साधवेंद्र सिंह, संजीव कुमार झा, शांतनु चौधरी, मनोज कुमार सिंह और रविजीत सिंह डांग। महासचिव (एक पद) - विनय कुमार सिंह। कोषाध्‍यक्ष (एक पद) - ललित जगनानी। संयुक्‍त सचिव (दो पद) - बीएच खान और बाल शंकर झा। कार्यकारिणी सदस्‍य (दस पद) - द्वारिका प्रसाद तिवारी, जावेद इकबाल खान, डा राजशेखर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील कुमार, सीएम झा, संजय कुमार, संजीव राणा, वेणुगोपाल, सुनील कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार सिन्‍हा (राजन सिन्‍हा)। कार्यकारिणी सदस्‍य (स्‍कूल से, एक पद) - रमन राय।