Sports Jharkhand
अमित झा स्मृति जूनियर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:05:32

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

मंगलवार को रांची विवि परिसर स्थित वाॅलीबाॅल मैदान में अमित झा स्मृति रांची जिला जूनियर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सैनिक काॅलोनी ने इरबा क्लब को 25-16, 25-12 से, बरियातू क्लब ने हटिया क्लब को 25-16, 25-14, नामकुम ने सिक्स ब्रदर्स को 25-11, 22-25, 15-9, सिक्स ब्रदर्स ब्लू ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को 25-16, 26-24, सिक्स ब्रदर्स रेड ने इरबा को 25-20, 25-20 से एवं हटिया क्लब ने सिक्स ब्रदर्स ब्लू को 25-22, 25-22 से हराकर पूरे अंक बटोरे। कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं सिक्स ब्रदर्स रेड, नामकुम, सैनिक काॅलोनी, इरबा क्लब, मारवाड़ी युवा व्यायामशाला, बरियातू क्लब, हटिया क्लब एवं सिक्स ब्रदर्स ब्लू की टीमों ने भाग लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अशोक साहू व हरेन्द्र सिंह ने किया, इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार, संजय ठाकुर, अनंत कुमार चैधरी, सचिन लकड़ा, विनय वर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, नारायण समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।