Sports Jharkhand
ओलंपिक वीक : ग्रामीण इलाके में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उमड़े खिलाड़ी
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:41:53

sportsjharkhand.com टीम

रांची

रविवार को ओलंपिक वीक के तहत रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सिकिदरी फुटबॉल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में रांची जिला के 18 प्रखंड के लगभग 600 सीनियर-जूनियर बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा  लिया। रांची जिला कबड्डी संघ के महासचिव प्रवीण सिंह, राम जीत राम व उनके सहयोगियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रांची जिला के मुख्य कोच परमेश्वर, सिकंदर, जय पाहन, गोवर्धन बेदिया, मनमोहन भोक्ता, कुमार गुप्ता, सरस्वती देवी आदि उपस्थित रहे।

परिणाम इस प्रकार रहा

सीनियर बालक वर्ग

1. प्रथम - संतअलोइस स्कूल, अनगडा, रांची

2. द्वितीय - सिकिदरी चैलेंजर्स


सीनियर बालिका वर्ग

1. प्रथम - SS प्लस टू हाई स्कूल, चिलदाग

2. द्वितीय - संत फ्रांसिस स्कूल, बाहेया रांची


जूनियर बालक वर्ग

1. प्रथम - संत फ्रांसिस स्कूल, बाहेया

2. द्वितीय - भगत सिंह क्लब, सिकिदरी


बालिका जूनियर वर्ग

प्रथम - संत फ्रांसिस स्कूल, बाहेया

द्वितीय - टाइगर क्लब, सिकिदरी