Sports Jharkhand
मजा जब सजा में बदली तो पद के मोहपाश से जागे अमिताभ ने लिखा पत्र
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:14:31

sportsjharkhand.com टीम

रांची

हिन्दी फिल्म में जैसे विलेन को क्लाइमेक्स में मौत से ठीक पहले अपनी गलतियों का एहसास होता है ठीक उसी तर्ज पर पिछले 15 माह से बीसीसीआइ के कार्यकारी सचिव रहे अमिताभ चैधरी को कमिटी आॅफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) द्वारा सारे अधिकार छीन लिए जाने के बाद कई तरह के बह्मज्ञान की प्राप्ति हुई है। इन्ही ब्रह्मज्ञानों को शब्दों में पीरो कर अमिताभ चैधरी ने उसी COA को पत्र लिखा है कि जिसपर नियमों के प्रतिकूल काम करने का आरोप भी लगाया है। आरोपी को पत्र लिखकर अमिताभ ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं और COA की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। लेकिन ये प्रश्न उठना लाजिमी है कि अमिताभ ने पिछले 15 माह के दौरान COA की इन खामियों की ओर देश की सर्वोच्च अदालत का ध्यान क्यों आकृष्ट नहीं कराया ? ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यकारी सचिव के पद का मजा उठा रहे अमिताभ COA द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद अचानक नींद से जाग उठे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक नियुक्ति व खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध को लेकर BCCI-COA में ठन गयी है और मामला शह-मात तक जा पहुंचा है।  

लोढ़ा रिफाॅर्म पर सीओए ने 8 माह तक मेल नहीं किया, अब क्यों बता रहे अमिताभ

अमिताभ  ने पत्र में लिखा है कि COA को लोढ़ा कमिटी के फैसलों का अनुपालन व BCCI के प्रशासन व उसके कामकाज के सुपरविजन के लिए रखा गया था और सीओए ने पिछले आठ माह में लोढ़ा कमिटी की रिफाॅम्र्स को लागू करने के लिए एक भी मेल नहीं किया। अगर ये सही है तो गंभीर बात है, मामले की सुनवाई देश की सर्वोच्च अदालत मंे चल रही है, तो क्या अमिताभ ने COA की कारस्तानियों से अदालत को अवगत कराया। नहीं कराया तो दोषी कौन है ? 

झारखंड में कार्यरत कमिटी जेएससीए बाइलाॅज के हिसाब से है कि लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के अनुसार ?

sportsjharkhand.com  पत्र लिखकर अपनी बातों को जनता के समक्ष रखनेवाले अमिताभ से पूछना चाहता है कि सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद स्वयं (अमिताभ) व अन्य सदस्यों के हटने के बाद फरवरी 2017 में जो JSCA की जो नई समिति बनाई गई थी, वो JSCA बाइलाॅज के हिसाब से बनाई गई है या लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के आधार पर बनाई गई है ? और अगर लोढ़ा कमिटी के सिफारिशों के आधार पर JSCA बाइलाॅज के हिसाब से बनाई गई है तो उन बाइलाॅजांे को सार्वजनिक करना चाहिए। BCCI के अंदरखाने सीओए के साथ चल रहे मतभेद अमिताभ के पत्र के माध्यम से सार्वजनिक होने के बाद sportsjharkhand.com  आशा करता है कि एक पत्र के माध्यम से रिमोट कंट्रोल से चल रहे JSCA के उन बाइलाॅजों को भी सार्वजनिक किया जाए, जिनके आधार पर नई कमिटी का गठन किया गया है। 


अधिकार छीने जाने के बाद सीओए को अमिताभ चैधरी द्वारा लिखा गया पत्र हताशा का परिचायक है। हथेलियों से सत्ता की सरकती रेत को मुट्ठी में बांधने का एक असफल प्रयास।

सुनील सिंह, संयोजक सेव स्पोट्र्स झारखंड