Sports Jharkhand
सलीमा टेटे सीनियर हॉकी टीम कैंप में
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:00:43

sportsjharkhand.com टीम

सिमडेगा

सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे चयन सीनियर भारतीय हॉकी कैम्प के लिए हुआ । कैम्प दिल्ली में 6 नवम्बर से आयोजित होना है। सलीमा का चयन अक्टूबर माह में स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सलीमा अभी मात्र 15 वर्ष की हैं और सीनियर महिला हॉकी टीम कैम्प के लिए उनका चयन एक बड़ी उपलब्धि है। सलीम के चयन पर हॉकी सिमडेगा की असुंता लकड़ा मनोज कोनबेगी, जयंत केरकेट्टा ओपी अग्रवाल, कमलेस्वर मांझी, प्रतिमा बरवा, एमनुयल कुजूर समेत सभी पदाधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने शुभकामनायें और बधाई दी।