Sports Jharkhand
टाना भगत स्टेडियम का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचा उद्योग विभाग का चालक
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:34:37

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेल गांव स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेंटेनेंस के अभाव में जानलेवा होते जा रहा है। सोमवार को दोपहर 12 बजे अचानक टाना भगत स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास का करीब 15-20 फ़ीट का छज्जा उद्योग विभाग की स्कार्पियो पर गिरा। जोरदार आवाज़ सुनकर आस-पास के स्टेडियम के गार्ड भी दौड़कर टाना भगत स्टेडियम की ओर भागे। स्कार्पियो में बैठा ड्राइवर भी अचानक छज्जा गिरने से अवाक रह गया और बाद में गाड़ी को दूसरी ओर जाकर लगाया। इस बीच सुरक्षा गार्ड ने इधर-उधर बिखरे सामान को समेटा। 

एक सप्ताह पहले ही ग्रेनाइट गिरा था, दो हुए थे घायल

स्टेडियम में मेंटेनेंस के अभाव में छज्जा गिरने से ठीक एक सप्ताह पहले भी मुख्य स्टेडियम के टावर नंबर 1 के पास पिलर से ग्रेनाइट का टुकड़ा गिरा था। इस घटना में एक महिला समेत 2 घायल हो गए थे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिवर्ष 15 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद ये स्थिति काफी चिंताजनक है।