sportsjharkhand.com टीम रांची
क्यों बाहर हुआ बल्लेबाज ?
ज़मीन धंधे में शामिल पूर्व रणजी क्रिकेटर जो चयनकर्ता/कोच/मैनेजर की भूमिका में थे, उन्होंने दो-तीन साल पहले उस बल्लेबाज को एक जमीन खरीदने का ऑफर दिया। बल्लेबाज ने जमीन की जानकारी ली तो पता चला कि वो आदिवासी खाते की जमीन है। फिर खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद उस बल्लेबाज को पिछले साल CMPDI की टीम में ओपनिंग से हटाकर लोअर ऑर्डर में भेजा जाने लगा और जमीन खरीदने का दवाब बनाया गया। अंततः इस साल टीम से बाहर भी कर दिया गया। बताया जाता है जमीन धंधे में शामिल पूर्व रणजी क्रिकेटर ने आदिवासी खाते के उस प्लाट को अपने वरीय अधिकारी को बेचा था। अब वरीय अधिकारी दवाब बना रहा था तो बल्लेबाज को फांसना चाह रहा था।
जमीन व वोट का पुराना दलाल है पूर्व रणजी क्रिकेटर
CMPDI में कार्यरत पूर्व रणजी क्रिकेटर जमीन व वोट की दलाली का पुराना खिलाड़ी रहा है। लगभग डेढ़ दशक से वो इस धंधे में शामिल है। जिस अल्पसंख्यक समाज से वो रणजी खिलाड़ी आता है उस समाज के लोगों की जमीन कांके रोड में काफी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में क्रिकेट के तत्कालीन झंडाबरदार को भी वोट का सब्जबाग दिखाया था।
नोट : कुछ पूर्व क्रिकेटरों की इच्छा का सम्मान करते हुए बल्लेबाज व पूर्व रणजी क्रिकेटर का नाम हमने सार्वजनिक नहीं करने का निर्णय लिया है
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत