Sports Jharkhand
के रवि कुमार गढ़वा जिला कुश्ती संघ से बाहर, नई कमिटी गठित
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:41:17

sportsjharkhand.com टीम

गढ़वा/रांची

नियम विरुद्ध खेल संघों में पदाधिकारी बने रहने पर 4 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय से झारखंड के 7 अफसरों को जारी नोटिस का असर दिखने लगा है। रविवार को गढ़वा जिला कुश्ती संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें के रविकुमार का नाम शामिल नहीं है। झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रवि कुमार निवर्तमान कमिटी में अध्यक्ष की भूमिका में थे। ऐसे में अचानक गढ़वा जिला कुश्ती संघ के पुनर्गठन से ये सवाल उठना लाजिमी है कि क्या गढ़वा की ही तरह के रविकुमार झारखंड कुश्ती संघ को भी टाटा बाय-बाय करेंगे।

नई कमिटी में नवनीत सिंह शुक्ला को अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है जबकि सचिव की भूमिका प्रियंका कुमारी निभाती रहेंगी।


इसे भी पढ़ें...


खेल संघ में पदाधिकारी बनने का मामला, SC ने झारखंड कैडर के 7 IAS को नोटिस जारी करने का दिया आदेश

http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=987