sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
धनबाद/रांची
झारखंड राज्य योग संघ एवं धनबाद जिला योग संघ के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय योग प्रतियोगिता गोबिंदपुर स्थित धनबाद पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार से शुरू हुई। दो दिवसीय योग प्रतियोगिता का उद्घघाटन राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डी ई ओ डॉक्टर माधुरी कुमारी, शरत दुदानी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 498 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर राज्य के खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि अब स्वास्थ रक्षा के साथ योग में भी करियर बना सकते है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यो की तरह योग को भी खेल विभाग से जोडने का प्रयास किया जाएगा। वही मेयर शेखर अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य के जीवन में योग का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है हर व्यक्ति यदि प्रतिदिन योग अभ्यास करें तो अपने जीवन को निरोग एवं सुखद बना सकता है। उद्घाटन के दौरान धनबाद पब्लिक स्कूल के बच्चो ने योग प्रदर्शन एवं संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मंच का संचालन संघ के उपाध्यक्ष विक्रांत उपाध्याय ने किया मौके पर झारखंड योग संघ के चेयरमैन डॉ पीके मित्रा अध्यक्ष प्रवीर कर्मकार, कार्यकारी अध्यक्ष एस एन भट्ट, महासचिव संजय कुमार झा, सारदा महाजन, भवानी उपाध्याय, सुरेश कुमार मंडल, वैशाली कर्माकार, डॉ महेंद्र कुमार राज, सपन साव, जितेंद्र कुमार वर्मा, पंकज प्रसाद, निक्की रानी, रजनी, आकाश सेठ, पप्पू शुक्ला, सुषित बैनर्जी, गौवर्धन कुमार, प्रदीप कुमार डे, शशिकांत पांडेय एवं अमरेंद्र कुमार विकल सहित योग संघ के पदाधिकारी एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय योग प्रतिभागी सम्मानित
एशियन योग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय दल में शामिल झारखंड के 12 योग खिलाड़ियों को राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कोमल कुमारी, एलिस तिर्की, श्रीठी रॉय, मोहित कुमार, अनुषा कर्माकर, अनुष्का कर्मकार, तहसीन अहमद,अभिषेक डे, अमित कुमार, अर्पण पौल, राहुल मालाकार व सुस्मित दास गुप्ता शामिल है ।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत