Sports Jharkhand
शफी अकरम व मनिषा ने जीता एकल खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:38:45

sportsjharkhand.com टीम

रांची

शफी अकरम और मनिषा आर तिर्की ने 6ठी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में क्रमशः पुरूष एवं महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को होटवार स्थित इंडोर स्टेडियम में खेले गए पुरूषों के खिताबी मुकाबले में शफी अकरम ने तन्मय जैन को 21-17, 21-14 से हराया वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मनीषा आर तिर्की ने जीनत आरा को 21-14, 22-20 से हराया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची के उपायुक्त मनोज कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रथिन भाद्रा, एनके डे, उमारानी पालित, संदीप सहाय, मनोज साहू, डाॅ पारसनाथ, जीतेन्द्र कुमार, डीके सिंह, राजेश यादव समेत दर्जनों पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे।

विजयी प्रतिभागी बालक वर्ग

अंडर 13: अयान रहमान

अंडर 15: अमान रहमान

अंडर 17: तन्मय जैन

अंडर 19: तन्मय जैन

पुरूष वर्ग: शफी अकरम

35$: मनोज कुमार तिवारी

40$: डाॅ धर्मेश सिंह

45$: अविनाश कुमार तिवारी

50$: लोलास केरकेट्टा

55$: अरूण मनपुरिया

बालिका वर्ग

अंडर 13: अनन्या सिंह

अंडर 15: देव्यांषी सिंह

अंडर 17: देव्यांषी सिंह

अंडर 19: मनीषा आर तिर्की

महिला वर्ग: मनीषा आर तिर्की 

बालक युगल 

अंडर 13: साजन कुमार एवं नीरज केशरी

अंडर 15: इंद्रयान सिन्हा एवं जतीन

अंडर 17: आदर्श कुमार झा एवं एस मनोज कुमार

अंडर 19: प्रियांशु कुमार एवं अजीत महतो

पुरूष वर्ग: शफी अकरम एवं संजू कुमार

35$: मनोज कुमार तिवारी एवं अवधेश कुमार सिंह

40$: कुमार आलोक एवं राकेश रौशन

45$: हेमंत बियानी एवं राजकुमार

50$: कुलदीप तिर्की एवं अमन मनपुरिय

बालिका युगल 

अंडर 13: अनन्या सिंह एवं संजना खलखो

अंडर 15: श्रेया झा एवं अनिशा शर्मा 

मिश्रित युगल 

शफी अकरम एवं जीनत आरा