Sports Jharkhand
दक्षिण एशिया तीरंदाज़ी : बालिका टीम ने कंपाउंड व रिकर्व स्पर्धा का जीता स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:01:09

sportsjharkhand.com टीम

रांची

ढाका में खेली जा रही दक्षिण एशियाई तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने रिकर्व व कंपाउंड वर्ग के टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। रिकर्व में झारखंड की रीता सवियाँ ने शानदार प्रदर्शन किया। रीता एकलव्य आर्चरी अकादमी, किरीबुरू, चाईबासा की प्रशिक्षणार्थी हैं। कंपाउंड स्पर्धा में बबिता कुमारी, सबिता कुमारी, ईशा पवार व सुचित्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। बालिकाओं की सफलता पर कोच समेत खेलप्रेमियों ने बधाईयां दी है।