Sports Jharkhand
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल : उद्घाटन मैच में संत जेवियर, मांडर जीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:39:30

sportsjharkhand.com टीम

रांची 

मांडर के बुढ़ाखुखरा खेल मैदान में शुक्रवार को शहीद एतवा उरांव फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में संत जेवियर इंटर कॉलेज, मांडर ए ने एएफसी को 2-0 हरा विजय अभियान की शुरुआत की।शुक्रवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में एफसीयू कांके ए ने एफसी हीनू को ट्राईब्रेकर में 4-3 से, एकेएफए झारखंड ने सीएफसी चकला, ओरमांझी को 2-0 से और आइजेएससी बिरदा ने हीरा डेब्यू क्लब एकंबा, कांके को 4-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ अरुण उरांव, विशिष्ट अतिथि संत जेवियर कॉलेज मांडर के प्रिंसिपल शैलेंद्र टोप्पो, जेएमएम रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुरबान खान, बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती एक्का ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।