sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
फेडरेशन आॅफ हाॅकी इंटरनेशनल (एफआइएच) अध्यक्ष डाॅ नरेन्द्र बात्रा ने रविवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। आइओए भवन में सत्र 2017-21 के लिए रविवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार को सिर्फ एक पद के लिए नामांकन किया गया। आइओए सूत्रों के अनुसार महासचिव पद को छोड़कर सभी पदों के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, रेवड़ियां कम हैं और फ्री में उसे खाने के दावेदार ज्यादा। ऐसे में रविवार शाम दिल्ली के एक होटल में बात्रा और राजीव मेहता के नेतृत्व में बैठक का आयोजन होना है जिसमें सभी पदों के लिए नामों का एलान कर दिया जाएगा और सभी पदों के लिए सोमवार व मंगलवार को नामांकन दायर कर दिया जाएगा।
सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन के आसार !
आइओए चुनाव में सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन के आसार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सारे प्रतिद्वंद्वियों ने चुनाव से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। ऐसे में सभी पदों के लिए सर्वसम्मति बनना तय माना जा रहा है। बात्रा और मेहता जिस पर हाथ रख देंगे वही आइओए की 29 सदस्यीय कार्यकारिणी में शामिल होंगे।
चुनाव प्रक्रिया में झारखंड के 5 लोग शामिल
चुनाव प्रक्रिया के लिए जारी लिस्ट से झारखंड में पांच खेल प्रशासक शामिल हैं। आरके आनंद, शेखर बोस, एसएम हाशमी, मधुकांत पाठक और प्रभात कुमार शर्मा शामिल हैं। आरके आनंद और मधुकांत पाठक झारखंड ओलंपिक संघ, एसएम हाशमी कयाकिंग-कैनोइंग संघ, शेखर बोस वाॅलीबाॅल फेडरेशन आॅफ इंडिया और खिलाड़ियों से कमिशन मांगने के लिए कुख्यात टीएफआइ के प्रभात शर्मा। झारखंड के रहनेवाले भारतीय कुश्ती संघ के स्वयंभू सर्वेसर्वा को इस बार उनके अपने संघ ने ही बाहर का दरवाजा दिखा दिया है। संभावना है कि सर्वेसर्वा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बिन बुलाए मेहमान के तौर पर 29 नवंबर और 14 दिसंबर को दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।
झारखंड से एकमात्र दावेदार आरके आनंद
झारखंड से इस बार भी आइओए के 29 कार्यकारिणी समिति में से सिर्फ जेओए के प्रवासी अध्यक्ष आरके आनंद ही एकमात्र दावेदार के तौर पर उभरते हुए दिख रहे हैं। एसएम हाशमी भी काफी जोर लगा रहे हैं लेकिन संभावना अभी 50ः50 पर रूकी पड़ी है। बाकि अन्य 3 खेल प्रशासकों में से किसी और के लिए कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत