Sports Jharkhand
एशियन लॉनबॉल : झारखंड के 10 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाई
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:16:28

sportsjharkhand.com टीम

रांची

दिल्ली में आगामी 3 से 9 अक्टूबर तक होनेवाली 12वीं एशियन लॉनबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में 10 खिलाड़ी झारखंड के हैं। सीनियर टीम के 12 खिलाड़ियों में 8 झारखंड हैं जिनमें 4 महिला और 4 पुरुष टीम में शामिल हैं। इसके अलावा U 25 के बालक और बालिका वर्ग में 1-1 झारखंडी जगह बनाने में कामयाब रहा। खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में चले प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

झारखंड के खिलाड़ी जो भारतीय टीम में चयनित हुए

पुरुष : सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, चंदन सिंह, कृष्णा खलखो

महिला : लवली चौबे, फरजाना खान, रूपा रानी तिर्की, सरिता तिर्की

U 25

बालक : आलोक लकड़ा

बालिका : पायल प्रीति सिंह.