Sports Jharkhand
स्टैंड बाई प्रिंस ने रांची को U-14 के सेफा में पहुंचाया
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:02:54

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जिस युवा क्रिकेटर प्रिंस ने राँची स्कूल लीग में व्यक्तिगत नाबाद 388 का स्कोर कर सुर्खियां बटोरीं, जिसे महेन्द्र सिंह धौनी के उत्तराधिकारी के रूप में मीडिया ने नवाजा, उस प्रिंस को चयनकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से राँची जिला अंडर 14 टीम में स्टैंड बाई में स्थान दिया। आखिर क्यों ? प्रश्न का जवाब तो चयनकर्ता और जिला क्रिकेट के कर्ता-धर्ता ही बता सकते हैं। लेकिन वक़्त के आगे किसी की भी नही चलती। U 19 प्रतियोगिता में ओवर एज खिलाड़ियों की समस्या के बाद भद्द पीटने के बाद JSCA ने 28 मार्च को JSCA स्टेडियम रांची में हुए एज फेरिफिकेशन का कार्यक्रम रखा। रांची टीम में चयनित कई पैरवीपुत्र बाहर हुए तब प्रिंस को टीम में जगह मिली और उसने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बोकारो के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 66 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके। इससे पहले लीग मैच में भी प्रिंस ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रिन्स और युवराज जो स्टैंड बाई के खिलाड़ी थे यदि शुरूआत के मैच से टीम में नही खेलते तब राँची टीम का सेमीफाइनल में पहुँचना शायद मुश्किल था। क्या कारण रहा की जो बच्चे जिला मैच में प्रदर्शन के आधार पर लगातार मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित हो रहे हैं उनका अपने जिला टीम के 14 मुख्य खिलाड़ियों में चयन नही हुआ। 


बाहर किये गए खिलाड़ियों का क्या होगा ?

जो चयनित खिलाड़ी सारे दस्तावेज ठीक होने के बावज़ूद अंतिम समय में टीम से बाहर कर दिए गए वैसे खिलाड़ियों के साथ RDCA-JSCA क्या कार्रवाई करेगा ? देखना रोचक होगा कि RDCA-JSCA ऐसे खिलाड़ियों को चतरा के अमित सिंह उर्फ सोनू सिंह का अनुकरण करने की शिक्षा देता है या कुछ कार्रवाई भी करता है।


JSCA की मेडिकल जांच टीम ने प्रिंस को ओवर एज घोषित कर दिया था, इसलिए स्टैंड बाई में रखा गया था। RDCA ने लंबी लड़ाई लड़ी और प्रिंस टीम में है।

मो वसीम, सचिव, RDCA


नोट : RSA और RCA की गफलत में गलती के लिए sportsjharkhand.com पाठकों से क्षमा चाहता है।