Sports Jharkhand
विशेष प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉलर हो रहे लाभान्वित
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:01:36

sportsjharkhand.com टीम

साहेबगंज

आगामी 3 से 5 अगस्त तक गुमला में होने वाली राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप बालक अंडर 14/17 एवम् अंडर 17 वर्ष बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय विजेता टीमो का सिंधु कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में 26 जुलाई से 01 अगस्त तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मुख्य फुटबॉल कोच सह राष्ट्रीय खिलाड़ी कमरुल होदा ने खिलाडियों को फिटनेस टिप्स, कार्नर किक, शूट आदि के तकनीकी गुर सिखाये। वही शेख़र वर्मा, एनआईएस कोच अशोक साहनी, एनआईएस कोच सह कैंप समन्वयक योगेश प्रसाद यादव ने भी खिलाडियो को टिप्स दिए। पता हो कि बालक 14 वर्ष/17 वर्ष में संत जॉन मुण्डलि, राजमहल, साहिबगंज एवम् बालिका 17 वर्ष में उवि महेशपुर, पाकुड की टीम के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश यादव, रणजीत रंजन, मो बेलाल समेत अन्य खेल प्रेमी भी प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद रहे ।