sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पलामू जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में झारखंड राज्य सीनियर महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 जनवरी तक पलामू के जिला स्कूल मैदान में किया जाएगा। राज्य संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर पलामू जिला संघ ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रतियोगिता में राज्य संघ के पंजिकृत जिला की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर झारखंड राज्य कबड्डी टीम का गठन किया जायेगा। झारखंड टीम आगामी 28 से 30 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्य प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए राज्य कबड्डी संघ के कार्यालय सचिव हरिश कुमार (9470162073) से सम्पर्क किया जा सकता है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत