Sports Jharkhand
कराटे-योगा का संयुक्त प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन 29 को
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:50:21

sportsjharkhand.com टीम

रांची

बसंत विहार, पंचवटी गली, कांके रोड में कराटे एवं योगा के संयुक्त प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन रविवार, 29 अक्टूबर को किया जाएगा। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी एवं समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हो रहे प्रशिक्षण केन्द्र में इमा के सुनिल किस्पोट्टा कराटे और आदित्य कुमार योग का प्रशिक्षण देंगे। केन्द्र में आगामी 5 नवंबर तक नामांकन करानेवालों को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल संख्या 98351-65513 और 83407-36098 पर संपर्क किया जा सकता है।