sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला योग चैम्पियनशिप का आगाज महिलौंग, नामकुम स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल सभागार में शनिवार की दोपहर दो बजे से होगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। संघ के सचिव पंकज प्रसाद ने बताया कि पहले दिन सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होंगी, वहीं दूसरे दिन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सफल प्रतिभागियों के बीच योग कुमार, योग कुमारी, योगश्री, योग सुन्दरी एवं चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस की स्पर्द्वाऐं 12 बजे से होंगी। प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्थानों के लगभग 350 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर रांची जिला योग टीम का गठन किया जायेगा जो धनबाद में आगामी 11 व 12 अगस्त को आयोजित होनेवाली झारखंड राज्य योग प्रतियोगिता में भाग लेगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत