Sports Jharkhand
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देवघर में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:21:12

sportsjharkhand.com टीम

देवघर

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर देवघर जिला खेल प्राधिकरण ने रक्तदान शिविर के आयोजन का फैसला लिया है। शनिवार की सुबह इंडोर स्टेडियम में जिला खेल प्राधिकरण कार्यकरणी सदस्यों की बैठक में 29 अगस्त की सुबह 8 बजे से रक्तदान शिविर आयोजन के फैसले पर मुहर लगी। प्राधिकरण ने मनोज मिश्रा जी के अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो सभी खेल संघों व 10 प्रखंड के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर के साथ समन्वय कर इस आयोजन को सफल बनाएगी। कमिटी में नवीन शर्मा, राकेश पांडेय, जिम्मी व शिव शंकर सिंह को भी शामिल किया गया है। खेल दिवस के ही दिन प्राधिकरण का विस्तार किया जाएगा। सभी प्रखंडों में जिला खेल प्राधिकरण 15 सदस्यों की कमिटी गठित करेगी जिससे कि सभी प्रखंडों में स्पोर्ट्स बैंक खोलने एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने में दिक्कत ना हो। बैठक में संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, आज़ाद पाठक, गुंजन जी, मनोज मिश्रा,  धर्मेंद्र देव, इफ्तिखार शेख, नवीन शर्मा, शिव शंकर सिंह, जिम्मी, लखेश्वर मंडल, ज्ञान साही, राहुल कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।